अब नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी यूपी की महिलाएं, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला - Silver-Bricks

अब नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी यूपी की महिलाएं, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अब नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी यूपी की महिलाएं, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अब नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी यूपी की महिलाएं, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Nov 13, 2025 Super Admin
कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रात्रिकालीन पाली में काम करने की अनुमति दी है. मुख्यमंत्री की जनसंपर्क टीम द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, घर से लेकर कार्यालय तक हर स्तर पर सुरक्षा के कड़े उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उत्तर प्रदेश कारखाना संशोधन विधेयक को अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मंजूरी दिए जाने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. एक बयान के मुताबिक, नए प्रावधानों के तहत महिलाएं लिखित सहमति देने के बाद अब शाम सात बजे से सुबह छह बजे के बीच काम कर सकती हैं. यह लिखित सहमति राज्य के श्रम विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है. इसके अलावा कारखानों में सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सुविधाओं के साथ ही सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य की गई है. इस निर्णय से महिला कर्मचारी अपनी सहमति से लगातार छह घंटे तक बिना किसी अंतराल के कार्य कर सकती हैं.

Share


Write Your Comments

Submit Comment

Comments (0)


Latest Blogs